फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आठ लोगों को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को गुंडा एक्ट के तहत आठ लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर किए गए अपराधियों में अभिषेक पांडे उर्फ बिट्टू निवासी जमीन बुढान, थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, हैरी यादव निवासी अन्नुपार थाना मोहम्मदाबाद गोहना को जिलाबदर किया। इसीक्रम में जैद निवासी क्यारी टोला, थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ, इंतियाज निवासी अलीनगर बड़ी कमहरिया, अजय चौहान निवासी जहानियापुर, नवीन यादव निवासी भर्तीपुर, सौरभ सिंह निवासी डुमरांव व जयेंद्र यादव अन्नूपार के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए। इन सभी अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें