मऊ। मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यामपुर में ग्राम प्रधान तथा विकासखंड रतनपुरा के जगदीपुर गांव में सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने समय सारिणी जारी कर दिया है। मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यामपुर में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है जो अनारक्षित श्रेणी का है। विकासखंड रतनपुरा के ग्राम पंचायत जगदीपुर में सदस्य ग्राम पंचायत का पद रिक्त है, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।इन पदों के लिए उप निर्वाचन होना है।जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरुण कुमार ने बताया कि उप निर्वाचन की समय सारणी जारी कर दी गई है। जारी की गई समय सारणी के अनुसार नामनिर्देशन के लिएपत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 को पूर्वाह्न 10बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 21 जुलाई 2022 को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। नाम वापसी 22 जुलाई कोपूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन 22 जुलाई को अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। मतदान चार अगस्त को सुबह सात बजे से अपराहन पांच बजे तक एवं मतगणना का कार्य पांच अगस्त 2022 को पूूर्वाह्न आठ बज से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। नामांकन पत्रों की बिक्री 16 जुलाई 2022 से की जाएगी।उक्त उप निर्वाचन में नामांकन पत्र के दाखिल करने, इनकी जांच करने व उम्मीदवारी वापस लेने,चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। समय सारणी के मध्य पढ़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।