मऊ। कोरोना महामारी में गरीबों की मदद करने में कई समाजसेवी आगे आ रहे हैं। कोई भोजन पैकेट तो कोई अनाज बांट रहा है। ऐसे में युवा सपा नेता राज विजय यादव प्रतिदिन कांशीराम आवास में रह रहे 200 गरीबों के बच्चों को मुफ्त में दूध बांट रहे। राज विजय ने बताया कि लाकडाउन में गरीबों के बच्चों को कोई पौष्टिक आहार नहीं मिल रहा। ऐसे में वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से रोजाना पशुपालकों से दूध खरीद कर गरीबों के बच्चों तक पहुंचा रहे हैं। उनका मानना है कि एक तरफ दूधियों को दूध की कीमत मिल रही तो वहीं दूसरी तरफ गरीब बच्चों को पोषण के लिए दूध मिल रहा। जबकि इस पुनीत कार्य से उन्हें बेहद सुकून मिल रहा।