फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन , भोजन के पैकेट बांटने में पीछे नहीं

विज्ञापन
हलधरपुर के सिधवल में अगलगी के बाद पीड़ित परिवार की सहायता करते सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक के सिधवल गांव में सिलिंडर ब्लास्ट होने से लगी आग की घटना में बेघर हुए छोटेलाल मौर्य को घोसी के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय शुक्रवार को आर्थिक के साथ सामाग्री देकर मदद किए। शुक्रवार की सुबह सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय कार्यकर्ताओं के साथ सिधवन गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार की सुधि लेकर उसे सांत्वना दिए। साथ ही गृहस्थी गंवा चुके पीड़ित छोटेलाल मौर्य को 50 किलो गेहूं, 50 किलो चावल, तेल, मसाला तथा नकदी प्रदान किए। इस दौरान मास्क का वितरण किया। इस दौरान रसड़ा चीनी मिल के डायरेक्टर अशोक कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य संजय यादव,लल्लन कुमार आदि लोग मौजूद थे। वहीं, अनिल यादव ने मीरपुर संभरूवा, पुरुषोत्तम चट्टी पर 60 परिवारों को मास्क और साबुन वितरित किया। घोसी : नायब तहसीलदार संत विजय सिंह ने राजस्वकर्मियों के साथ क्षेत्र के सराय ककूलत, सरायबडे आदि स्थानों में दिव्यांगों, जरुरतमंदों में भोजन के पैकेट बांटे। तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोरेंटाइन सेंटर लिटिल फ़्लावर स्कूल में रह रहे लोगो को दोपहर में भोजन कराया गया। कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने पढ़वल मोड़ के पास 25 जरुतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री बांटी। सूरजपुर : दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल जनार्दन उपाध्याय ने शुक्रवार को परिखापुर और रसूलपुर गांव निवासी 42 जरूतमंदों को समानों का वितरण किया। रतनपुरा : जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने क्षेत्र के रतनपुरा, गाढ़ा, भुड़सुरी, पहदेवाजीत, दतौड़ा आदि गांवों में भ्रमण कर मजदूरों को खाद्य सामाग्री वितरित की। कोपागंज : हसनपुर गांव स्थित ज्ञान वाटिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कुलदीप यादव लगातार गरीबों और जरूरतमंदों में खाना वितरण किया गया। सहादतपुरा निवासी और एएन एसोसिएट के प्रोपराइटर नीरज सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने मुहल्लेवासियों के सहयोग से शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को भोजन कराया। इससे पूर्व उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पत्रकारों को सैनिटाइजर वितरित किया। कहा कि विषम परिस्थिति में जो लोग फील्ड में जागरुकता का काम कर रहें, उनके स्वास्थ्य के बारे में भी सोचाना समाज का फर्ज है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के पब्लिक सहर महिला पीजी कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में शुक्रवार को कुल 350 लोगों को आवश्यक सामग्रियां वितरित की गई। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय रोवर रेंजर के संयोजक डॉक्टर जगदेव एवं संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 मीता सरल ने सैनिटाइजर, साबुन, शैंपू, बिस्किट सेनेटरी पैड वितरित किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ एपी सिंह एवं उनकी टीम ने वितरण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें