फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारजा निकालने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव में बुधवार को निर्माण हो रहे मकान में बारजा निकालने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निकासी सिकंदरने बताया कि वह अपनी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे हैं बुधवार को बारजा का काम चर रहा था। इसी दौरान गांव के हरेंद्र, रजनीश और अमन मौके पर आए और अपनी जमीन बताकर मकान का काम बंद कराने लगे और हम जबतक कुछ समझ पाते उन्होंने लाठी-डंडा एवं ईंट-पत्थर से हम पर हमला बोल दिया। जिसमें सिकंदर पक्ष से सुरेंद्र, कैलाश, अंकित, श्यामजीत, अभिषेक, अनिल, पिकी और दूसरे पक्ष अमन हरेंद्र हरेंद्र को भी चोटें आई। घायलों में श्यामजीत राम, कैलाश, अभिषेक और पिंकी को गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी का विवाद है। तहरीर मिल गई है, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें