जिला पंचायत की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यो की गति बढ़ाना ही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य, पेय जल, सड़क निर्माण, स्वच्छता, आवास योजना एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान वार्ड पांच सिपाह के जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद यदुवंशी ने नहरों की सफाई कराने की मांग की।साथ ही बदहाल दोहरीघाट मधुबन मार्ग की मरम्मत की मांग की। इस मौके पर राम दरस यादव, जय भीम कुमार, राधेश्याम मौर्य, रिंकल राय मौजूद रहे।