फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में हुई। रोजगार मेले का वार्षिक लक्ष्य, चयन का वार्षिक लक्ष्य, रोजगार मेला के अवसरों को बढ़ाने पर चर्चा, जनपद में स्थापित उद्योगों में जनपद के ही बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए अधिक से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

उद्यमी बाल कृष्ण थरड ने बताया कि प्रदेश सरकार का यह एक बड़ा कदम है, जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य आईटीआई एसके जैन ने रोजगार को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिया कि जनपद के अधिकतर विद्यालयों जैसे 10वीं 12वीं एवं स्नातक आदि संस्थानों से छह-छह माह पर इंटर्नशिप कराने के लिए बच्चों में उत्साह उत्पन्न किया जाए।
बैठक के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी एमआर प्रजापति, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, प्रिंसिपल पॉलिटेक्निक भास्कर प्रसाद, प्रिंसिपल आईटीआई एसके जैन, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, उद्यमी बालकृष्ण, सुनील प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें