फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दिव्यांगों के रोजगार और संगठन की मजबूती पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के ज्ञानोदय बाल विद्यालय में बुधवार को दिव्यांग संघर्ष सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने और आगामी दिव्यांग दिवस के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में करीब 30 सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई। बैठक में आगामी दिव्यांग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुदामा शर्मा और सलाहकार झारखंडे तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें