फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शंकर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला जज के विश्राम कक्ष में बैठक हुई। इसमें 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किए जाने पर चर्चा हुई। जनपद न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि समस्त न्यायिक अधिकारीगण ऐसे मामलों को चिंहित कर लें जिनका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद, एडीजे बुद्धिसागर मिश्र, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक,/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राम अवतार प्रसाद, एडीजे आसिफ इकबाल रिजवी, एडीजे रामराज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा आदि रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन मानस से आग्रह किया कि वे दस जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर लाभांवित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें