फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा पर चर्चा

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में व्यापार सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते एसपी सुशील घुले।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें व्यापारी सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में व्यापारियों के समस्याओं को सुना गया। साथ ही इसके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। नगर में यातायात सुचारू रूप से चलने के लिए पार्किंग व्यवस्था, व्यापारियों के सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, पुराने व्यापारिक भवनों में अग्निशमन व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर व्यापारीगण के सहयोग से निराकरण के लिए संबंधित को अवगत कराया गया। अंत में गत त्योहारों के सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न होने पर व्यापारियों द्वारा मऊ पुलिस प्रशासन धन्यवाद दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी यातायात अंबर भास्कर, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें