मधुबन तहसील क्षेत्र तिघरा गांव में सोमवार को मोलनापुर विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों की टीम ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान चेकिंग दल ने 12 बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। चेकिंग दल ने बकाएदारों से पचास हजार की राजस्व वसूली किया। अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते हुए एक व्यक्ति पाया गया। इस दौरान जेई रविचंद , नोडल अधिकारी अरविंद ओझा, अजय यादव, राणा यादव,रवि सिंह,दीपक, कैलाश यादव,गुडडू यादव और राजू आदि रहे।