फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दो माह पूर्व जल निगम के ठेकेदारों द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। जल निगम के ठेकेदार द्वारा उन गड्ढों को हल्की मिट्टी डालकर छोड दिया गया है। इससे गत दिवस हुई बरिश में गड्ढे बढ़ गए हैं। इससे ये मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। जल निगम ने होरों, पीपरसाथ, मुबारकपुर, दतौड़ा, गुलौरी में दो माह पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई की। जयप्रकाश पटेल, सौरभ यादव, रामनिवास राजभर, सनेही यादव, बृजेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की पटरियों को खोदने के बाद सड़क संकरी हो गई है।मार्ग काफी पतला और ऊबड़ खाबड़ होने से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है।साइकिल और बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो जा रहे हैं।ठेकेदार से शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें