फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी नहीं हो पाई अमृत सरोवरों की खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत जनपद में अमृत सरोवरों की खोदाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। इधर बरसात का आधा समय बीत चुका है। बरसात न हो पाने से पुराने तालाब पोखरे भी जलविहीन हैं। खोदाई पूरी नहीं होने से जल संचयन भी नहीं हो सकेगा।सरकार की योजना के तहत जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर का चयन करके उसकी खोदाई कराई जानी है। योजना के तहत अमृत सरोवरों का चयन करने में काफी विलंब हो गया। मई से लेकर जून महीने तक अमृत सरोवरों का चयन करके खोदाई प्रारंभ कराई गई। इस योजना के तहत दोहरीघाट ब्लाक के जमुनीपुर ग्राम पंचायत सहित कई गांवों के ऐसे पोखरे भी चयनित कर लिये गए जिन पर अतिक्रमण था। इन्हें हटाने में अधिकारियों को समय लगा। इसके चलते भी खोदाई में विलंब हुआ। गांवों में राजनीतिक विवादों के चलते भी कई ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों की खुदाई प्रभावित हुई। योजना के तहत अमृत सरोवरों की खुदाई के साथ ही उनके चारों तरफ पाथ वे का निर्माण कराया जाना है। सरोवरों के किनारे लोगों को बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की जानी है। इसके साथ ही किनारों पर पौधरोपण के साथ की व्यवस्था की जानी है। डीसी मनरेगा उपेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि अमृत सरोवरों की खुदाई के लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरे हो गए हैं।सभी सरोवरों पर पौधरोपण करा दिया गया है। शेष कार्य प्रगति पर हैं। उन्हें भी यथाशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें