फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने जांचा एसपी का दफ्तर

Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एसपी कार्यालय का अवलोकन करते डीआईजी उदयशंकर जायसवाल
विज्ञापन
पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र उदयशंकर जायसवाल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने पुलिस कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों को चेक किया गया। जिसमें जनता के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के वाहनों पर आगे वाली  नंबर प्लेट पर नंबर नही मिला। जिस पर उन्होंने नंबर प्लेट लगाने की सख्त हिदायत दिया। पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में विशेष जांच प्रकोष्ठ, रिट सेल, जन शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक कार्यालय, अभिसूचना इकाई के निरीक्षण के दौरान नवागत सरकार की मंशा के अनुरूप साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।   आंकिक शाखा में उन्होंने कर्मियों के वेतन से संबंधित दस्तावेज चेक किया गया। अभिसूचना इकाई द्वारा पासपोर्ट को समय से प्रमाणित किया जाना सुनिश्चित करने का निर्देष दिया। पुलिस अधीक्षक मुनिराज, अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, सीओ नगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें