फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाखड़ी के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। पुलिस अधीक्षक के आदेश व घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैरासी निवासी सुरेंद्र गिरी पुत्र चंद्रदीप गिरी की तहरीर पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में घोसी कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैरासी गांव निवासी सुरेंद्र गिरी पुत्र चंद्रदीप गिरी ने आरोप लगाया कि मुझे विदेश दुबई भेजने के नाम पर कुशीनगर जिले के वार्ड नंबर छह, नेहरू नगर निवासी बिंद प्रताप सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह ने अपने पिता के खाते में एक अगस्त 2018 को 15000, आठ अगस्त 2018 को 15000, नौ अगस्त 2018 को 15000,14 अगस्त 2018 को 4000,23 अगस्त को 1500 व नकद 25000 यानि कुल 75500 रुपये ले लिया और न ही विदेश भेजा। न ही पैसे ही वापस किया। मांगने पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें