फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने किया कात्यायनी देवी की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नवरात्र के छठवें दिन शनिवार को दुर्गा मंदिरों में मांग कात्यायनी देवी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भोर से ही मां का पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं, घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान व व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर माता दी के जयकारे से गूंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

नगर के शीतला माता मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ मां दुर्गा के छठवें स्वरूप कात्यायनी देवी का पूजन-अर्चन किया। उधर नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधिविधान से मां दुर्गा के छठवें अवतार की पूजा की। मंदिरों में मां पूजन-अर्चन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। लंबी लाइन होने के चलते लोगों को दर्शन के लिए काफी देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालु निहाल हो जा रहे थे। कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने आया था, तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद मां की विनती करने के लिए आया था। कतार में खड़े श्रद्धालु मां की महिमा का गुणगान करते हुए थक नहीं रहे थे। उधर, नगर के पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना के बाद चहल-पहल बढ़ गई है। हर ओर मेला जैसा दृश्य नजर आ रहा है। वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें