फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडडू राम नाम का खा लो ... गीत पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
ोहरीघाट में हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। हनुमान जयंती पर रोडवेज परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को रात्रि जागरण किया गया। भक्ति गीतों पर रातभर श्रद्धालु झूमते रहे। गोरखपुर तथा चौरीचौरा से आए कलाकार प्रिंस व्यास, रूदल व्यास, गायक कलाकार ज्योति मिश्रा नेलडडू राम नाम का खा लो इसका हलुवाई हनुमान गीत पर लोग झूम उठे। इस दौरान पुजारी गुडडू वर्मा, विजय, प्रयाग, पिंटू, राज, विजय, राजेश, संदीप आदि रहे। इसके पूर्व हनुमान राम घाट स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद के नगर इकाई ने निकाली। रोडवेज परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, बबलू, प्रशांत जायसवाल, उज्जवल जायसवाल, ओम प्रकाश सोनकर, प्रिंस, मनोज जायसवाल, सूरज साहनी शामिल रहे। अमिला : पूर्वी तिराहा स्थित स्थित हनुमान मंदिर पर चल रहा रामचरित मानस पाठ रविवार को संपन्न हो गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान सुभाष चंद साहू, दुलीचंद, मुखई, बृजभान चौरसिया ,महेंद्र गुप्ता, संदीप चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें