फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महादेव का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु निहाल

विज्ञापन
हरिहरनाथ मंदिर पर बाबा का हुआ श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
नगर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहर नाथ मंदिर और गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर, बाबा सेमराध नाथ मंदिर पर विराजमान देवाधिदेव महादेव का शृंगार सोमवार शाम को गोधुल बेला में किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। पुरुषोतम मास का तीसरा सोमवार होने के कारण शाम को आरती के समय अन्य सोमवार की अपेक्षा श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष मिश्र ने बताया कि घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच भगवान शिव जी आरती उतारी गई। प्रसाद का वितरण किया गया। हर-हर महादेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा। मौके पर उमेश पटेल, कंचन यादव, सुजीत दूबे, विनय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें