देवलास मेले का उद्घाटन करते जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय
वलीदपुर। देवल धाम देवलास में सूर्य षष्ठी के पावन अवसर पर लगने वाले छह दिवसीय पारंपरिक मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने शनिवार को शाम फीता काटकर किया। इस दौरान पूरा मेला परिसर श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहा। 18 नवंबर को घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी प्राचीन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। मेले के माध्यम से लोगों को अपनी परंपराओं से जुड़ने तथा आपसी मेल-मिलाप का अवसर मिलता है। इस अवसर पर देवकाली के प्रधान अभिषेक यादव रामप्रवेश जिला पंचायत सदस्य जयभीम कुमार, संतोष सिंह, अंगद कुमार, अखिलेश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।