चिरैयाकोट। मुहम्मदाबाद गोहना उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने शनिवार को भेड़ियाधर गांव में सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाया।
गांव निवासी निवासी राजेश यादव पर आरोप है कि उसने अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर चहारदीवारी खड़ी कर पशुओं के लिए नाद, पेड़ लगाकर कब्जा कर लिया था। गांव के ही शैलेश और अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम हेमंत चौधरी, सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह राजस्व कर्मियों और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। चहारदीवारी गिराई गई, पेड़ कटवाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया। इस अवसर पर कानूनगो विजय सिंह, लेखपाल विनोद गिरी, सर्वेश सिंह मौजूद रहे।