फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पर उड़ रही धूल के मामले में आखिरकार विभागीय अधिकारियों ली सुधि

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन अमिला-बोझी मार्ग पर उड़ रही धूल की समस्या को विभागीय अधिकारियों ने रविवार को संज्ञान लिया। कार्यदायी संस्था हरकत में आई। फौरन निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी हटवाकर पानी का छिड़काव कराई। लोगों ने राहत की सांस ली। अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में अमिला बोझी मार्ग पर उड़ रही धूल, बढ़ी दुश्वारियां शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को तलब कर पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इसके बाद बीच सड़क से मिट्टी हटवाई। इसी के साथ ही स्थानीय लोगों को धूल की गुबारों से निजात मिल गई। मालूम हो कि 20 करोड़ की लागत से अमिला बोझी मार्ग पर बाबा थानीदास से अमिला बोझी से आजमगढ़ बॉर्डर हनुमानगंज तक निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने अमिला पुलिस चौकी से हनुमान मंदिर तक आरसीसी सड़क की ढलाई कराई। आरसीसी सड़क की तराई के लिए बीच सड़क पर मिट्टी से मेड़बंदी की। तराई के बाद मेड़बंदी नहीं हटाई। गाड़ियों के आवागमन से मेड़बंदी की मिट्टी सड़क पर फैल गई। सड़क पर गाड़ियों के फर्राटा भरने से सड़क धूल की गुबार से पट जाता था। सड़क किनारे आवास व दुकान धूल से सराबोर हो जाते थे। राहगीरों को सांस लेने में मुश्किलें होती थी। सड़क से मिट्टी हटने व पानी का छिड़काव होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई। स्थानीय निवासी मनीष, कन्हैया, शिवसरन, दया, मार्कंडेय, विपिन, जयमंगल, नागेंद्र, प्रकाश, हिमांशु, विजय ने कार्यदायी संस्था से सड़क निर्माण के दौरान प्रतिदिन पानी के छिड़काव की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें