फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
कोपागंज में बिजली के लोहे के खंभे में करंट उतरने के विरोध में प्रदर्शन करते नगरवासी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। नगर के चौक और ब्लाक के सरवा गरीबपुर में अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक के ग्राम सभा सरवा गरीबपुर में अमृत सरोवर के लिए चयनित पोखरे पर सीढ़ियों का निर्माण करवाया गया था। लेकिन न तो पोखरे पर पौधरोपण हुआ और न ही शौचालय का निर्माण। ग्रामीणों का आरोप है की अमृत सरोवर में ग्राम सभा के घरों का गन्दा पानी भी बहाया जा रहा है। नवनिर्मित सीढ़ियों के ढह जाने से ग्रामीण नाराज है। इसे लेकर उन्होंने प्रधान और ब्लॉक अधिकरियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, बेचू सिंह, तेगा राम, बबलू चौहान शामिल रहे। वहीं, नगर पंचायत के सदर चौक के पास लोहे के खंभे में बार बार करंट उतरने की शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिए जाने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि पोल में अक्सर करंट उतरने से लोग दहशत में हैं। कोई न कोई जानवर करंट की चपेट में आकर मर रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चेत नहीं रहे हैं। इस दौरान मनोज यादव, मार्कण्डेय गुप्ता, हरिचचंद्र गुप्ता, अनिल, रमेश, अखिलेश, दीपक, उमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें