फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के धरना प्र? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम को संबोधित डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कर्मचारियों को अलग-अलग व्यवस्था सरकार की दोमुहीं पालिसी है। उप्र शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी मंशा को साकार नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेशीय संरक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाई जाए। पेंशन सहित पूर्ण वेतन तथा राज्य कर्मचारियों की भांति देय ग्रेच्युटी व्यवस्था को न मानना सरकार की कर्मचारी विरोधी व्यवस्था को दर्शाता है। एक तरफ राज्य कर्मचारियों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं दूसरी ओर मांग करने के बाद भी हमें सुविधाएं नहीं मिल रहीं। सरकार की इस दोमुहीं नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने को रमावती, बृजमोहन यादव, राजीव राय, अजीत यादव, संजीव कुमार सिंह, इरफान अहमद, कपूरचंद पांडेय, जमाल अख्तर, राजीव द्विवेदी, जमशेद अहमद, संदीप मिश्र, शकील अहमद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें