अमिला ग्राम सभा के गौरा दलित बस्ती में 2 माह से बंद पड़े शौचालय को खुलवाने को लेकर प्रदर्शन करते ग्
- फोटो : MAU
अमिला। बड़राव ब्लॉक के अमिला ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय में दो माह से बंद ताले को खुलवान को लेकर ग्रामीणों ने शौचालय के पास मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण गुलशन, अंकित, सत्येन्द्र, राहुल, संजय, गोलू, रावणी आदि ने बताया कि गउरा दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान के तहत 2021 में शौचालय का निर्माण कराया गया था। कुछ महीने बाद उस पर ताला जड़ दिया गया। इसे खुलवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान राजाराम सोनकर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना देने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई है। ताला बंद होने के पीछे क्या वजह है इसकी जानकारी लेकर वह समस्या का समाधान निकालेंगे।