फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से धन गबन करने को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक निधि के तीन लाख 50 हजार रुपया बिना विद्यालय भवन निर्माण कराए ही गबन किए जाने पर कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी के नगर मंत्री मनोज कुमार निगम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते मनोजनिगम ने आरोप लगाते हुए कहा कि पलिगढ़ तथा रामपुर चकिया में एक शिक्षण संस्थान के नाम पर भवन निर्माण तथा कंप्यूटर के नाम पर मुख्तार अंसारी के विधायक निधि से तीन लाख 50 हजार लिया गया। बिना भवन निर्माण कराए ही विधायक निधि तथा सरकारी धन का गबन कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में विद्यालय भवन निर्माण न होने की रिपोर्ट दी गई है। अगर जांच रिपोर्ट अविलंब तलब नहीं की गई तो 13 दिसंबरको मुख्यमंत्री आवास के सामने बेमियादी धरने पर बैठेंगे। धरने मेें छोटेलाल गांधी, संपाती देवी, श्रीकांत त्रिपाठी, रामबचन, जितेंद्र, कन्हैया राम, चंदा देवी, मीरा देवी, पूनम देवी, अशोक राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें