चिरैयाकोट (मऊ)। रानीपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम खुर्द करमी के ग्रामीणों ने सीएमओ को पत्र लिखकर केंद्र पर एएनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग किया है। पत्र में कहा गया है कि खुर्द करमी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बना है। यहां पर एक एएनएम की नियुक्ति भी महीनों पहले हुई है। लोगों की शिकायत है कि एएनएम कभी भी केंद्र पर नहीं आती है। क्षेत्र के पूर्व ग्राम प्रधान काशीनाथ यादव सहित गांव के लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए गए पत्र में लिखा है कि केंद्र पर एएनएम के नहीं आने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए दूर जाना पड़ता है। लोगों ने सीएमओ से एएनएम को नियमित रूप से केंद्र पर आने की मांग किया है जिससे गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को टीकाकरएण अथवा स्वास्थ्य अन्य समस्याओं के निदान के लिए दूर न जाना पड़े।