फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल नें कहा कि 20,000 रुपये से कम की वस्तुओं की ऑनलाइन डिलिवरी किसी भी कंपनी द्वारा न हो। तथा जिस कस्बे की आबादी एक लाख से कम हों उन कस्बों में भी ऑनलाइन व्यापार को प्रतिबंधित किया जाए।
ऑनलाइन ट्रेडिंग से देश का लगभग सात करोड़ से ज्यादा खुदरा का व्यापार करने वाला व्यापारी पीछे जा रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाकर खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। छोटे व्यापारी अपने दुकान पर सामान बेचते हैं। ऐसे में वही दुकानदार तमाम अन्य लोगों को अपनी दुकान पर नौकरी देकर उनके परिवार के पालन-पोषण में सहारा बनते हैं। जब से ऑनलाइन बिक्री का चलन ज्यादा हुआ है। तब से खुदरा व्यापारी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने खुदरा व्यापारियों के लिए पालिसी बनाए जाने के की केंद्र सरकार से मांग की। जिससे खुदरा व्यापार को बढ़ावा मिले और सरकार को टैक्स भी पूरा मिले।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मिलकर इन्ही समस्याओं के निराकरण कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय साहू, मुहम्मद अशरफ, गोपालकृष्ण बरनवाल, हसीहुर्रहमान, इशरत इकबाल लारी, अजय बरनवाल, अखिलेश मद्धेशिया, युवा जिला उपाध्यक्ष वत्सल बरनवाल, युवा नगर महामंत्री जयंत बरनवाल, रवि तनेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें