नगर के बालनिकेतन पर सभ्य भारत मिशन के तत्वावधान में सत्याग्रह पर बैठे पदाधिकारी और अन्य।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा द्वारा बालनिकेतन रेलवे फाटक के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे एक दिवसीय सत्याग्रह के दौरान शनिवार को जन सत्याग्रह के रुप में तब्दील हो गया। इस दौरान जन सत्याग्रह में शामिल सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंडरपास बनाने को लेकर अपना संकल्प व्यक्त किया।जन सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले की वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद मूर्ति ने कहा कि जनहित को देखते हुए इस रेलवे फाटक पर सबसे पहले अंडर पास बनना चाहिए था। लेकिन हमारे नकारे जनप्रतिनिधियों के चलते यह रेलवे फाटक लोगों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है।रेलवे फाटक बंद होने के कारण नित्य ही सैकड़ों लोगों का घंटों-घंटों का समय जाम के झाम में फंसकर बर्बाद होता रहता है।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र अग्रवाल, बसंत कुमार, फखरे आलम, वसी अहमद, पूर्व विधायक इमतेयाज अहमद, छोटेलाल गांधी आदि मौजूद रहे।