फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। रतनपुरा आउट पोस्ट पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने शासन प्रशासन से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है। रतनपुरा पुलिस चौकी हलधरपुर थाना के अंतर्गत आती है ,चौकी क्षेत्र में 25 गांव हैं। परंतु अब तक रिपोर्टिंग चौकी न होने से चौकी क्षेत्र के गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।यदि रात में कोई घटना दुर्घटना या मारपीट हो जाए तो रतनपुरा से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित हलधरपुर थाने जाना पड़ता है। जहां पर आने जाने के लिए कोई साधन मिलना भी मुश्किल होता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। यदि रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का दर्जा प्रदान कर दिया जाए तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। इस संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों सामाजिक एवं छात्र संगठनों ने अपनी आवाज उठाई है। समाज सेवी आशीष कुमार सिंह, निसार अहमद, भूतपूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष परमात्मा नंद सिंह, सपा के अशोक यादव, रामाश्रय यादव ,भाजपा के शिव बचन राजभर, जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ,परमा यादव, किसान सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शासन से रतनपुरा पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें