घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मिर्जापुर निवासी व्यक्ति ने दामाद सहित उसके परिवार के पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उसकी बेटी बीना का विवाह घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरुहा गांव निवासी प्रदीप के साथ सात जून 2022 को हुआ है। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में चार लाख रुपये एवं स्कार्पियो की मांग को लेकर बेटी बीना को प्रताड़ित करने लगे। असमर्थता जताने पर दामाद प्रदीप, उसके भाई रामप्रकाश, प्रेमप्रकाश, मां देवंती और भाभी शकुंतला बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 28 जून 2025 को उसकी बेटी को मारपीट कर गहने छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि बेटी जब मायके में है तो दामाद अपने भाई के साथ मिलकर उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।