फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को क्षतिपूर्ति देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में टीईटी परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद रद्द किए जाने के बदले अभ्यर्थियों को क्षति पूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में 15 दिन के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित कराने, फिर से परीक्षा होने पर अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता देने, रेलगाड़ी और बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने, 28 नवंबर को परीक्षा देने केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों को हुई आर्थिक क्षति की पूर्ति के लिए पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। प्रदर्शन में शामिल लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष धीरज राजभर ने आरोप लगाया कि टीईटी परीक्षा वर्तमान सरकार की नाकामी और लापरवाही के कारण रद्द हुई है।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने भी विचार व्यक्त किया। प्रदर्शन में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, छात्रसभा जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, कृष्णा, कार्तिक श्रीवास्तव, फैयाज अहमद, सूर्यमणि भारती, जिला महासचिव अखिलेश भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें