फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी, डायट में 30 से होगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीएलएड प्रशिक्षण 2021 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। प्रथम चरण में डायट के 182 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगी। डायट सहित जिले में 96 डीएलएड कॉलेज हैं। गत वर्ष संक्रमण के चलते डीएलएड कॉलेजों में शिक्षा सत्र शून्य कर दिया गया था। इसके चलते निजी डीएलएड कॉलेजों के बंद होने का खतरा हो गया था। डायट में 200 सीटें सहित जिले के समस्त डीएलएड कॉलेजों में लगभग छह हजार सीटें हैं। काउंसिलिंग प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू है। लेकिन इस समय डीएलएड सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही है। इसके चलते कॉलेजों का पूरा स्टाफ व्यस्त रहने के कारण अधिकांश कॉलेजों में काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। डायट में प्रथम चरण के लिए 182 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। डायट में काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगी। निजी डीएलएड कॉलेजों में काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद डायट से क्रास चेकिंग की जाएगी। प्राचार्य हरि सिंह शाक्य ने कहा है कि डायट में प्रथम चरण में 182 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से एक अक्तूबर तक प्रक्रिया चलेगी। निजी बीएलएड कॉलेजों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्रास चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें