मऊ। शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक महाराज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंदिर समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समिति गुमराह कर रही है। दीपक महाराज ने बताया कि मंदिर समिति जो स्वयं निराधार है, वो दूसरों पर आरोप लगा रही है। जिस प्रकार से समिति की ओर से लगातार विकास के कार्यों को अपना बताकर श्रेय लिया जा रहा है। वह निराधार है। मंदिर में जो भी विकास के कार्य हुए हैं उसे किसी व्यक्ति ने या फिर सरकारी निधि से उसे उसका निर्माण किया गया है। मंदिर समिति लगातार लोगों को गुमराह कर रही है। मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ष लोगों से सहयोग मांगा जाता है लेकिन मंदिर निर्माण अभी तक क्यों नहीं शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि समिति के लोग मंदिर के पुजारी खासकर मुझ पर तमाम आरोप लगाए जाते हैं, ऐसा इसलिए कि समिति के गलत कार्य का मैं पुरजोर विरोध करता हूं। आगे भी करता रहूंगा। बताते चलें कि गत दिनों समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा की ओर से भी प्रेसवार्ता की गई थी। यह घटनाक्रम बीते तीन मार्च को शीतला माता मंदिर में चोरी के बाद शुरू हुआ।