फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: परीक्षार्थियों की संख्या में 4754 की कमी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गई है। वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में 71656 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वर्ष 2026 में 76410 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। गत वर्ष के मुकाबले परीक्षार्थियों की संख्या में 4754 की कमी दर्ज की गई है। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 422 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकरण के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव दिखा। हाईस्कूल में वर्ष 2026 में 37432 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वर्ष 2027 हाईस्कूल परीक्षा के लिए 36867 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इंटरमीडिएट में वर्ष 2026 में 38978 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वर्ष 2027 इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 34789 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद परीक्षार्थियों के पास तैयारी को व्यवस्थित करने का समय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें