जीतेंद्र गोंड। मृतक की फाइल फोटो: संवाद
- फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के गौरीडीह गांव के समीप शनिवार की देर रात फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गौरीडीह गांव निवासी राजेश गुप्ता (35) एवं जितेंद्र गोंड (35) रात्रि में लगभग 11 बजे बाइक से मझवारा मोड़ दवा लेने आये थे। दवा लेकर घर वापस जाते समय वाराणसी गोरखपुर फोरलेन बाईपास पर गांव के समीप पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश गुप्ता चार भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की सूचना मिलते ही मां मुनाकी देवी, पत्नी किरन के साथ पुत्र और दोनों पुत्रियां बिलख पड़ीं। वहीं जितेंद्र गोंड़ की मां राधिका, पत्नी सोनी के साथ लड़के के बिलखने से वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी भर आईं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों की पत्नियां गर्भवती हैं। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि टक्कर मारने वालेअज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
ोजेश गुप्ता। मृतक की फाइल फोटो: संवाद- फोटो : MAU