फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी कर रहे छात्र की मौत, शव पहुंचा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव निवासी युवक की हैदराबाद में गत दिवस एक हादसे में मौत हो गई। युवक का शव उसके गांव पहुंचा। मृतक हैदराबाद में पीएचडी कर रहा था। मकरी गांव निवासी सूर्यप्रताप भारती 30 पुत्र रामअवध इलहाबाद विश्वविद्यालय में एमए करने के बाद हैदराबाद में अंग्रेजी में पीएचडी कर रहा था। बीते शुक्रवार की शाम छत के ऊपर बने बाथरूम से निकलते समय अनियंत्रित होने से वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। शनिवार को युवक का शव गांव पहुंचने पर पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बसपा विधानसभा प्रभारी धर्म सिंह ने परिजनों को ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें