फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही साथ पिता पुत्र की हुई मौत, शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी । मधुबन क्षेत्र के भठिया में पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम छा गया। सोमवार को भठिया गांव निवासी अगरदी गुप्ता (75) के सीने जकड़न होने से सांस लेने में दिक्कत हो गई। घर वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र राजकुमार गुप्ता (35) को दस दिन पहले से बुखार और सीने में जकड़न की शिकायत थी। परिवार वालों ने जिला अस्पताल दिखाया जहां से चिकित्सकों ने कोविड अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डाक्टरों ने उसे घर भेजकर 72 घंटे के लिए होम आइसोलेट रहने के बाद टेस्ट करने की सलाह दी था। राजकुमार को सोमवार को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो घर वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। एक ही साथ पिता पुत्र की मौत से परिवार सहित गांव के लोग सदमे में हैं। मृतक राजकुमार गुप्त की पत्नी संजू तथा पुत्र उत्कर्ष , उत्सव का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें