फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने वेल्डिंग करने गए मजदूर की मौत

विज्ञापन
कोपागंज के कसारा गांव में करंट से युवक की मौत के बाद सामुदायिक केंद्र पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ पर रविवार की दोपहर में एक मकान के छत पर लगी रेलिंग में वेल्डिंग करने के दौरान उतरे करंट से वेल्डिंग कर रहा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद भवन स्वामी और उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी दिसंबर में होती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ के पास एक घर की छत पर रेलिंग लगाने का कार्य जारी है। रविवार को इस रेलिंग को फिक्स करने के लिए वेल्डिंग कार्य किया जा रहा था। दूसरे मजदूरों के साथ सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पलीगढ़ गांव निवासी विवेक कुमार यादव (23) पुत्र राजपति यादव भी कार्य कर रहा था। दोपहर को वह रेलिंग को फिक्स करने के लिए वेल्डिंग करने गया, जहां पहले से कटे तार सेे रेलिंग में करंट आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तड़पता देखकर कार्य कर रहे साथियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर किसी तरह से उसे रेलिंग से हटाया और घटना की जानकारी पुलिस और भवन स्वामी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिसंबर में होनी थी शादी
विवेक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उससे बड़ा उसका भाई अरुण कुमार यादव, बहन सरिता, अनिता, कुसुुम हैं। उसके पिता राजपति ने बताया कि विवेक की दिसंबर में शादी तय थी। लेकिन इससे पहले यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें