फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल में उतरा करेंट किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन । थाना क्षेत्र के चकहबीबुल्ला भिसहा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह धान की रोपाई करने के दौरान किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिवार के सदस्य किसान को उपचार के लिए अस्पताल में ले गए, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किसान रविंद्र 35 पुत्र स्व.रामबचन चकहबीबुल्लाह गांव का निवासी था। बृहस्पतिवार की सुबह किसान मजदूरों के सहयोग से खेत में धान की फसल की रोपाई कर रहा था। किसान के खेत मे पूर्व से मौजूद बिजली के खम्भे में रोपनी के दौरान अचानक विद्युत करेंट उतर गया। जिसके चपेट में आने से रविन्द्र बुरी तरह झुलस गया । मौके पर मौजूद मजदूरों के साथ परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराए । जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया । वही घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे । किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। बताते चले मृत रविंद्र दो भाईयों में छोटा था। रविंद्र बड़े भाई रमेश से अलग रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा 12 वर्षीय पुत्र विशाल के साथ 10 वर्षीय पुत्री है। बताते चले रविंद्र जीविकोपार्जन के लिए मुंबई रहता था। वहां वाहन चालाने का काम करता था। कोरोना संक्रमण में वह दो माह पूर्व मुंबई से वापस घर आ गया था। बरवक्त युवक खेती किसानी पर ध्यान दिया था। इसक्रम में बृहस्पतिवार को युवक धान की रोपाई का काम कर रहा था। तभी करेंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें