मधुबन । थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर में गुरूवार की सुबह शौच करने गए घाघरा नदी की तरफ गए 12 वर्षीय किशोर की पानी मे डूबने से मौत हो गई । किशोर के काफी देर तक वापस न आने पर परिवार के लोगो ने उसकी तलाश शुरू किया, इस दौरान एक घंटे बाद किशोर की लाश घाघरा में उतराई मिली। यह देख किशोर के परिवारीजन हतप्रद हो गए। परिवार के सदस्य किशोर को पानी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव ले गए जहां परीक्षण के बाद डाक्टरो ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर सत्यम 12 मधुबन थाना क्षेत्र के नुरुल्लाहपुर गांव निवासी दिनेश का पुत्र था। वह नित्य की भांति बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे सोकर उठा। इसके बाद शौच करने के लिए घाघरा तट की तरफ गया। लेकिन घंटो बाद किशोर वापस नही लौटा। इस दौरान परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले। घंटो खोजबीन करने के बाद परिवार के सदस्य नही पर पहुँचे। जहां सत्यम की लाश पानी मे उतराई दिखी। यह दृश्य देख किशोर के परिवारीजन हतप्रभ रह गए। अनुमान लगाया गया कि शौच कर पानी छूने के लिए नदी की तरफ किशोर गया होगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में चला गया होगा। परिवार के सदस्य बाहर निकलते हुए उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव उपचार के लिए ले गए, जहा परीक्षण के बाद डाक्टरो ने किशोर को मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । इनके करूण क्रंदन को देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो उठी ।