फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गये बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना दक्षिणटोला अंतर्गत बेलवा घाट पुलिस चौकी के पास नदी में नहाते समय एक 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के छितनपुरा निवासी अदनान 15 वर्ष पुत्र शमीम अहमद गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने गया था। फुटबॉल खेलने के बाद वह सभी बेलवाघाट नदी में नहाने चले गए। नहाते-नहाते अदनान गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। मौत की सूचना पर परिजन पुलिस को खबर करते हुए मौके पर पहुंचे और बिलख पड़े। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें