मुहम्मदाबाद कोतवाली के करहां गुरादरी मठ के पोखरे युवक के डूबने की घटना की घटना के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : MAU
वलीदपुर। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा बाजार स्थित गुरादरी मठ के पोखरी में दोस्तो के संग स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। माहपुर गांव निवासी युवक मुहम्मद सैफ प्रतिदिन गांव निवासी दोस्तो पिंटू यादव, अमन शर्मा के संग गुरादरी मठ पर सुबह टहलने आता था। शुक्रवार को भीतीनों मित्र टहलने के लिए मठ पर गए थे। बताया जाता है पोखरे के चारो तरफ दौड़ लगाने के बाद अमन और सैफ ने पोखरी में नहाने का फैसला किया। वह पोखरी में उतर कर नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में चले जाने पर वह डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर पिंटू ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह अमन को ही बचा सका। जबकि सैफ डूब गया। घटना के बाद पिंटू ने शोर मचाया। इस दौरान जुटी भीड़ ने डूब रहे युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली। बाद में सैफ की लाश पानी से निकाली गई। युवक की मौत की खबर घर पहुंची तो घर वाले बिलख उठे।