सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह ताड़ के पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी संतोष सोनकर 42 पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहा था। इसी बीच संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोग उसे घायलावस्था में लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनो को सौंप दिया। मृत संतोष अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद मृतक की बड़ी बेटी रिंकी 20, विशाल 18, राजन 16 तथा पिंकी 14 बिलखते रहे।