फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजनों की आवाज थे पूर्व विधायक स्व.सुबाष यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। समाजवादी पार्टी से घोसी विधानसभा के पूर्व विधायक सुभाष यादव की प्रथम पुण्यतिथि उनके गांव कोपागंज ब्लाक के सेंदुराईच गांव में मनाया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने शामिल उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देेते हुए पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि स्व. सुभाष यादव ने गरीब परिवार से उठकर सदन की आवाज बनकर आमजनों की पीड़ा को गुंजायमान किया। वो आजीवन लोगों के बीच सुख दु:ख के साथी बने रहे। उनकी मौत से समाजवादी पार्टी ने एक अच्छा सूझबूझ वाला मार्गदर्शक खोया है जिसकी पूर्ति होने में कई वर्ष लगेगा। इस दौरान डॉ. धर्मप्रकाश यादव, अल्ताफ अंसारी, घोसी सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय सहित अन्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी का आभार स्व. सुबाष यादव के पुत्र डॉ. प्रकाश यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इंदुशेखर राय, हेलाल अंसारी, शैलेंद्र यादव साधु, कांग्रेस नेता राजमंगल यादव, राघवेंद्र राय शर्मा लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें