फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस पोर्टल पर बनेगा अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को महिला जिला अस्पताल के सभागार में जन्म मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें तीन ब्लाकों के अधिकारियों-कर्मचारियों केे जन्म मृत्यु पंजीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अब सीआरएस पोर्टल से किया जाएगा। इसीक्रम में बुधवार को महिला जिला अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के रानीपुर, परदहा, दोहरीघाट ब्लाक के एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत तथा विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक फरवरी से सीआरएस पोर्टल पर जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है।सभी पोर्टल एवं ई डिस्ट्रिक पर बंद कर दिया गया है। बोले कि 21 दिन तक नि:शुल्क जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता है, लेकिन इसके बाद इसे बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ शपथ पत्र और प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट के लिखित अनुुज्ञा पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। वहीं डॉ. आरके झा ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के अधीशाषी अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वहीं सुनिता सिंह ने कहा कि जन्म प्रमाण तिथि का विधिक प्रमाण के साथ स्कूल में प्रवेश, राशन कार्ड में शिशु में बढ़ाने, बीमा पॉलिसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट बनाने, सरकारी एवं गैर सरकारी सं्स्थान में प्रवेश, मतदान का अधिकार, विवाह का अधिकार प्राप्त करने आदि मामलों में अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें