फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: पुल के पास मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, हत्या की आशंका

Sun, 06 Aug 2023 10:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के बढुआ गोदाम स्थित भैंसही पुल के पास रविवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के बढुआ गोदाम स्थित भैंसही पुल के पास रविवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


रविवार सुबह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित भैंसही पुल के पास ग्रामीणों की नजर युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि भैंसही पुल के पास एक युवक का शव मिला है। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

24 घंटे की भीतर दूसरी घटना
शनिवार को भी एक युवक का फंदे पर लटका हुआ शव मिला था। लाख कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं सकी थी। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम स्थित लोकापुरा हरिजन बस्ती के पास शनिवार सुबह पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक शव पाया गया था। सिर पर चोट लगी हुई थी जबकि दोनों हाथ बांधे हुए थे। दूसरे दिन रविवार को फिर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें