फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजरे के खेत में मिला युवक का शव, चोट के निशान से हत्या की अशंका

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव में एक युवक के शव मिलने के बाद जिला अस्पताल के पोस्टमार - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम गांव स्थित मठिया के पास बुधवार की सुबह बाजरे के खेत में एक युवक का शव मिला। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान से परिजन हत्या की अशंका जता रहे है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बुधवार की सुबह छह बजे बाजरे के खेत में गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही एसओ सरायलखंसी केके गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त बढुआगोदाम गांव निवासी अवधेश कुमार (35) के रूप में हुई। वह कबाड़ बीनने का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा है। इसकी पुष्टि काफी हद तक मृतक के सिर के पास चोट के दो निशान तथा पैर में लगी चोटों से की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का आरोप लगाते हुए अवधेश के पिता दूधनाथ राम ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें