फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के इटौरा डोरीपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव गूलर के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। गांव निवासी सुजीत (25) बुधवार की शाम घर पहुंचा और भोजन के बाद सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे वह सोकर उठने के बाद गांव में ही 100 मीटर की दूरी स्थित किराने की दुकान पर चला गया। करीब दस बजे उसका बड़ा भाई दुकान पर पहुंचा और उससे घर जाने को कहा। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि सुजीत का शव गांव में एक गूलर के पेड़ पर फंदे से लटका है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी अर्चना से हुई थी। उसे एक बच्ची भी है। घटना से परिजन बिलखते रहे। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें