फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंखे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी एक युवक का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरे पंखे से लटकता हआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवारक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक (खजुरी) निवासी गुड्डू यादव 32 तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गुड्डू की शादी 12 फरवरी 2024 को बरौली बाॅर्डर के भीमपुरा निवासी गुड़िया यादव के साथ हुई थी। गुड़िया होली से दो दिन पहले मायके चली गई थी। सोमवार की देर रात गुड्डू घर आया और अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह परिजनों ने उसे कई बार आवाज दी। उसने को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। तब मां मगरी देवी और उसकी भाभी ममता कमरे में पहुंची तो गुड्डू का शव पंखे से लटका देखकर अवाक हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोपागंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक गुड्डू के दो बड़े भाई बाहर रहते हैं। घर पर वह मां मगरी देवी, भाभी ममता के साथ रहता था। इस संबंध में कोपागंज थानाध्यक्ष कोपागंज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें