फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तमसा किनारे उतराया मिला अज्ञात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के घोसी रोड पर अतरारी चुंगी के पास तमसा नदी किनारे शाम लगभग 6:30 युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जनपद से फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और शव की जांच किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मोहम्मदाबाद गोहना कस्बा के तमसा नदी किनारे अतरारी चुंगी के निकट शाम को कुछ लोग नदी की तरफ गए थे। इस दौरान नदी किनारे 35 वर्षीय युवक का शव उतराया मिला। सिर में एक दो जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो नदी किनारे करीब 35 वर्ष युवक का शव उतराया मिला। किसी बाहरी चोट का निशान नहीं है। एक दो जगह सिर में जख्म है। संभवत जानवर या मछलियों ने खाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें